फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कांगड़ा की टीम 435 रनों पर आलआउट

Thu, 23 Apr 2026 07:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। अंतर जिला तीन दिवसीय अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत स्थानीय इंदिरा स्टेडियम में बुधवार को कांगड़ा व किन्नौर के बीच मुकाबला शुरू हुआ।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए कांगड़ा की टीम 435 रनों पर आलआउट हो गई। इसमें शौर्य ने 105 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली जबकि नमन कतना ने 91, सूर्याक्ष ने 79 और सिरजन वत्स ने 77 रनों की अर्धशतकीय पारियां खेली। गेंदबाजी करते हुए किन्नौर के शिवांश ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए जबकि अभिषेक ने 4 और अक्ष कपूर ने एक विकेट चटकाया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी किन्नौर की टीम ने दिन का खेल समाप्त होने तक 9 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 31 रन बना लिए थे।
विज्ञापन

इसमें सूर्यांश ठाकुर 6 और शिवांश 7 रनों पर क्रीज पर डटे हुए थे जबकि आरव नेगी 12 रनों पर पैवेलियन लौट गए थे। गेंदबाजी करते हुए कांगड़ा के यश ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें