फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ में काजल और अमल प्रथम

Thu, 29 Sep 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
विज्ञापन
26 अप्रैल से 7 मई तक प्रदेश में विभिन्न जगह ट्रायल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
अंदौरा की काजल और पंजावर के अमन मनकोटिया ने अंडर-19 स्कूली जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के सौ मीटर दौड़ का खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता के कोऑर्डिनेटर यशपाल और अंब स्कूल के डीपीई अमरजीत ने बताया कि वीरवार को रावमापा अंब के खेल मैदान में चल रही जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन लड़कियों के वर्ग में सौ मीटर दौड़ में अंदौरा की काजल ने प्रथम, सलोह की प्रिया ने दूसरा, 800 मीटर दौड़ में मंदली की प्रिया ने प्रथम, ढक्की स्कूल की नेहा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लांग जंप में रावमापा सलोह की मनीषा चैधरी ने प्रथम, जबकि मंदली की प्रिया ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जबकि, लड़कों के वर्ग में सौ मीटर दौड़ में पंजावर के अमन मनकोटिया ने प्रथम, भंजाल के अनिल कुमार ने द्वितीय, 800 मीटर दौड़ में जीएचएस अजौली के अविनाश ने प्रथम, चड़तगढ़ के अमनीष ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लंबी कूद में पंजावर के अमन मनकोअयिा प्रथम और अभय कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के पहले दिन हुए 1500 मीटर मुकाबलों में लड़कियों के वर्ग में बसाल की तमन्ना ने प्रथम, ढक्की की नेहा ने द्वितीय तथा लड़कों के वर्ग में जीएचएस अजौली के अविनाश ने प्रथम और डीएवी ऊना के अजय कुमार ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के भाषण वर्ग में अंब ने प्रथम, समूरकलां ने द्वितीय तथा घनारी ने तृतीय, वोकल में गर्ल्स ऊना ने प्रथम, घंघरेट और डीएवी ऊना ने संयुक्त रूप से द्वितीय, इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक में गर्ल्स ऊना ने प्रथम, डीएवी ऊना ने द्वितीय, ग्रुप सांग में ठठल ने प्रथम, डीएवी ऊना ने द्वितीय, जबकि गर्ल्स ऊना ने तृतीय और लोकनृत्य में गर्ल्स ऊना ने प्रथम, डीएवी ऊना ने द्वितीय तथा गर्ल्स चलेट ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें