फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: छेत्रां में कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलैहड़ (ऊना)। हरोली विधानसभा के छेत्रां गांव में दो दिवसीय शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब की ओर से वीरवार को दूसरी कबड्डी प्रतियोगिता करवाई जा रही है। पंचायत प्रधान विकास राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता के पहले दिन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सभी खिलाड़ियों की मदद की जा रही है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की नसीहत दी। कबड्डी के 48 किलोग्राम, 60 किलोग्राम और ओपन मैच होंगे। 48 किलोग्राम वर्ग की विजेता टीम को 15000, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 11000, 60 किलोग्राम वर्ग कबड्डी विजेता टीम को 21000 और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 15000, ओपन कबड्डी टीम विजेता को 51000 और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 41000 राशि से सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें