संस्कार जेएस विजडम फुटबॉल अकादमी का होनहार खिलाड़ी दीक्षांत हीर का चयन हिमाचल प्रदेश सब जूनियर फुटबॉल नेशनल टीम के लिए हुआ है। दीक्षांत हीर अब छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आयोजित होने वाले सब जूनियर नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा।
विज्ञापन
दीक्षांत हीर वर्तमान में जेएस विजडम वर्ल्ड स्कूल ऊना में अध्ययनरत है। उसके चयन पर स्कूल के अध्यक्ष जगदीश राम, एमडी सुनील चौधरी, प्रिंसिपल रेणुका तथा समस्त स्टाफ सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उसे बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। एमडी सुनील चौधरी ने कहा कि भविष्य में फुटबॉल अकादमी में और अधिक आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।