संतोषगढ़ में यारां दियां यादा स्पोर्ट्स क्लब की प्रतियोगिता संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ में यारां दियां यादा स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से कराए गए कबड्डी टूर्नामेंट का समापन हो गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के साथ साथ हिमाचल, पंजाब, हरियाणा व राजस्थान से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में प्रो. कबड्डी खिलाड़ी आकाश पराशर, हरमनजीत, हिमांशु, लवप्रीत, शिवांश ठाकुर, महिंदर पाल तथा आकाश चौधरी भी हिस्सा लेने पहुंचे।
ओपन कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में जसूर खेड़ी टीम का मुकाबला लवप्रीत सोनी की टीम के साथ हुआ, जिसमें जसूर खेड़ी की टीम ने जीत दर्ज करके 1 लाख 1 हजार रुपये की इनामी राशि तथा ट्रॉफी अपने नाम की। उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये तथा ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता के कबड्डी मुकाबलों में 65 किलोग्राम वर्ग में फाइनल मुकाबले में राजपुरा की टीम ने पुरू संतोषगढ़ की टीम को हराकर फाइनल मैच अपने नाम किया। इस वर्ग में विजेता टीम को 8100 रुपये की राशि और ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 5100 रुपये की राशि तथा ट्रॉफी प्रदान की गई। इससे पूर्व बिछुड़ गए दोस्तों की तस्वीर के आगे पुष्प अर्पित करके किए गए।
प्रतियोगिता के आयोजक राजीव भारद्वाज एवं परमजीत सैनी ने आयोजन में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। टूर्नामेंट में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रवीन शर्मा, सुशील कालिया, शाम मुरारी, विनोद कुमार, राजीव कटारिया, सुनील लवाना, सोम चंद ने बखूबी निभाई। टूर्नामेंट देखने के लिए लोगों एवं युवाओं की भारी संख्या में भीड़ उमड़ी। आयोजकों में संतोषगढ़ नगर परिषद के उपाध्यक्ष रजनीश चब्बा, राजीव भारद्वाज, उमेश पराशर बॉबी, अमित शारदा, पराकुल, मुलकेश चब्बा, परमजीत सैनी, कुलदीप सिंह, लक्की, शिंका कौशल, पंकज गौतम, हरीपाल चब्बा, तेलूराम सैनी, नरेश भोला, रजत चब्बा, प्रवीण पुरी, टेकचंद आदि उपस्थित रहे।
सचित्र