फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: टाहलीवाल में ट्राला पलटने से चालक घायल

Wed, 17 Apr 2024 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत पड़ते गांव बाथड़ी में पुराना बस स्टैंड के पास मंगलवार सुबह ट्राला पलट गया। हादसे में ट्राला चालक को गंभीर चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान 30 वर्षीय गुलाब सिंह पुत्र टैग सिंह निवासी अमरपुरा बीकानेर, राजस्थान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ट्राला चालक गुलाब सिंह पंजाब से कोयला लेकर गढ़शंकर मार्ग से टाहलीवाल की ओर आ रहा था। उतराई के दौरान अचानक जंगली जानवर आगे आने से चालक गुलाब सिंह गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। इससे साथ लगते पीपल के पेड़ से टकराकर ट्राला सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में गुलाब सिंह को काफी चोटें आ गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें