फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जस्सी और बब्बल राय मचाएंगे धमाल

Wed, 19 Oct 2016 07:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
म्यूजिकल इवेंट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
ग्यारह से 13 नवंबर तक मनाए जाने वाले राज्य स्तरीय सोमभद्रा महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 11 नवंबर को दोपहर ढाई बजे भव्य शोभायात्रा के साथ करेंगे। पहली नाइट के स्टार कलाकार जाने-माने पंजाबी गायक जस्सी गिल और बब्बल राय होंगे।
विज्ञापन


उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, जबकि वित्त आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार और गगरेट के विधायक एवं ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव राकेश कालिया बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 12 नवंबर को वित्त आयोग के अध्यक्ष तथा चिंतपूर्णी के विधायक कुलदीप कुमार दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि होंगे। इस दिन पंजाबी गायक रोशन प्रिंस धमाल मचाएंगे जबकि, 13 नवंबर की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और गगरेट के विधायक राकेश कालिया विशिष्ट अतिथि होंगे। अंतिम सांस्कृतिक संध्या पंजाबी गायिका मिस पूजा के नाम रहेगी।


महोत्सव आयोजन समिति के चेयरमैन और ऊना के जिलाधीश विकास लाबरू ने अधिकारियों सहित आयोजन स्थल इंदिरा स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर एडीएम राजेश कुमार मारिया, एसडीएम पृथ्वीपाल सिंह सहित सहायक आयुक्त विनय मोदी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें