ऊना। पंजाब किसान आंदोलन के चलते रेलवे स्टेशन ऊना से नई दिल्ली के लिए चलने वाली जन शताब्दी ट्रेन 14 अक्तूबर तक स्थगित कर दी गई है। हलांकि कुछ समय पहले उक्त जन शताब्दी चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए चल रही थी। लेकिन अब इसे ट्रेने को अंबाला तक सिमित कर दिया गया।
गौर हो कि लॉकडाउन के बाद लोगों को दिल्ली जाने के लिए जनशताब्दी ट्रेन एक मात्र जरिया थी, जिसे 14 अक्तूबर तक स्थगित कर दिया गया है। वहीं अभी तक इंटर स्टेट बस सेवा भी शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में लोगों में दिल्ली और चंडीगढ़ सहित अन्य शहरों में जाने के लिए महंगे दामों पर किराए की टैक्सी में जाना पड़ रहा है।
उधर, ऊना रेलवे स्टेशन के अधीक्षक बीएस चौहान का कहना है कि पंजाब किसान आंदलोन के चलते ऊना से नई दिल्ली के लिए चलने वाली ट्रेन को 14 अक्तूबर तक रद्द किया गया। उन्होंने बताया कि अभी उक्त जन शताब्दी ट्रेन अंबाला से नई दिल्ली के लिए चल रही है। रेलवे स्टेशन के अधीक्षक ने बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो आगे भी ट्रेन का रूट स्थगित किया जा सकता है।