फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाणा में कारोबारियों के लिए जाम बना आफत

Thu, 04 May 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बंगाणा।
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऊना-भोटा सुपर हाईवे बनने के बाद बंगाणा बाजार के व्यापारियों को परेशानी खड़ी हो गई है। बंगाणा में बस अड्डे की सुविधा नहीं होने से कारोबारी खासे परेशान हैं। यही नहीं, यहां बाजार आने वाले ग्राहकों को गाड़ी पार्किंग करने के लिए भी जगह नहीं है। ऊना से हमीरपुर, मंडी, कुल्लू तथा मनाली की ओर जाने वाली बसें बंगाणा में दुकानों के आगे ही रुक जाती हैं। इसके चलते दुकानदारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


दूसरी ओर निजी वाहन मालिकों का भी यही हाल है। बाजार से खरीदारी करनी हो तो पार्किंग स्थान न होने की वजह से अपनी गाड़ी बाजार के बीचों-बीच सड़क पर पार्किंग कर देते हैं। इससे पैदल आने-जाने वालों एवं सुपर हाईवे पर वाहनों को गुजरने में दिक्कत होती है। कभी-कभी तो बंगाणा बाजार में काफी समय तक जाम लगा रहता है। इससे बंगाणा बाजार में कई बार आपातकालीन स्थिति में दिक्कत होती है। सुपर हाईवे पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिसके चलते एंबुलेंस को कई बार बाजार में जाम के चलते घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने में काफी समय लग जाता है।

स्थानीय व्यापारियों राजेश कुमार, विवेक कुमार, अश्वनी शर्मा, सुरेश कुमार, सुदेश शर्मा, कुलदीप कुमार, मनोहर लाल, जीवन लाल, सुरेश शर्मा, लेखराज शर्मा, कमल देव, अनुज कुमार, रामलाल, कुलवीर सिंह सहित कई व्यापारियों ने वीरभद्र सिंह से मांग की है कि बंगाणा में एक पार्किंग स्थल एवं बंगाणा से गुजरने वाली बसों को खड़ा होने के लिए बस स्टैंड की सुविधा मिलनी चाहिए, जिससे स्थानीय व्यापारियों को कारोबार करने में इन समस्याओं से छुटकारा मिल सके। उधर, एसडीएम दिले राम धीमान का कहना है कि हमीरपुर जाने वाली बसों को बंगाणा में रुकने का स्थान बदला जा चुका है और ऊना की ओर जाने वाली बसों का भी बंगाणा में रुकने की जगह जल्द बदल दी जाएगी, जिससे राहगीरों को चलने और दुकानदारों को व्यवसाय करने में कोई दिक्कत पेश न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें