फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डीजल महंगा, उद्योगों की रफ्तार पर बढ़ा बोझ, आम आदमी की जेब पर पड़ेगी मार

Tue, 26 May 2026 06:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। डीजल के लगातार बढ़ते दामों ने जिला के उद्योगों की चिंता बढ़ा दी है। ट्रांसपोर्टेशन लागत बढ़ने से उद्योगपतियों को अब कच्चा माल मंगवाने और तैयार उत्पाद दूसरे राज्यों तक पहुंचाने में अधिक खर्च उठाना पड़ेगा। इसका असर जल्द ही रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर देखने को मिलेगा। खाने-पीने की वस्तुओं से लेकर निर्माण सामग्री और दवाइयों तक के दाम बढ़ सकते हैं। इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। उद्योगों के लिए इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल भी बाहरी राज्यों से ट्रकों के माध्यम से ऊना पहुंचता है। ऐसे में डीजल महंगा होने का सीधा असर कच्चे माल के दाम पर पड़ रहा है। उद्योगपतियों के अनुसार कच्चे माले की कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत का उछाल आया है।
विज्ञापन

जिला ऊना की ट्रक यूनियनाें ने डीजल बढ़ने के बाद से भाड़ा बढ़ाना शुरू कर दिया है, जिससे उद्योगों की उत्पादन लागत बढ़ रही है। जिला सोलन के बाद ऊना जिला प्रदेश का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है। जिला ऊना में 727 उद्योग स्थापित हैं। ऐसे में इनमें से अधिकतर उद्योगों के उत्पाद दूसरे राज्यों में सप्लाई होते हैं। उद्योंगों में मैगी, चॉकलेट, बिस्कुट, पीने का पानी, सरिया, एंगल, बैटरी, रेगुलेटर वाल्व, ब्लेड, दवाइयों सहित कई उत्पाद देश के अलग-अलग राज्यों में सप्लाई किए जाते हैं। इन उद्योगों से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, जम्मू और कश्मीर ,केरल, यूपी सहित देश के अन्य राज्यों में उत्पादों की सप्लाई जाती है।

डीजल के बढ़ते दाम का असर उद्योगों के उत्पादों की कीमतों पर तो पड़ेगा। पहले से ही उद्योग परेशानियों से जूझ रहे हैं। पैकिंग मेटिरियल पहले ही मंहगा हो गया है। ऐसे में उत्पाद की कीमतें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-चमन कपूर, अध्यक्ष, मैहतपुर उद्योग संघ
............
डीजल के दाम बढ़ने से माल भाड़ा बढे़गा और इसका असर उद्योग में निर्मित उत्पाद की कीमतों पर पड़ेगा। ऐसे में महंगाई का बढ़ना तय है।.
-प्रमोद कुमार शर्मा, अध्यक्ष गगरेट उद्योग संघ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें