फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हैंडबाल में जखेड़ा ने बाथू स्कूल को 19-2 से हराया

Wed, 23 Sep 2026 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना के इंदिरा मैदान में चल रही अंडर १९ खेल प्रतियोगिता के दौरान शॉर्ट खेलती हैंडबॉल खिलाड़ी। सं
विज्ञापन
ऊना। इंदिरा स्टेडियम ऊना में बुधवार से स्कूली अंडर-19 छात्र-छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हो गया। 23 से 25 सितंबर तक चलने वाली इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिलेभर के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी हॉकी, बास्केटबाल, हैंडबाल, कुश्ती, बॉक्सिंग, कराटे, कुराश, थोडा, ताइक्वांडो, जूडो और रग्बी में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। रग्बी और वुशू को ट्रायल आधार पर शामिल किया गया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन हैंडबाल का मुकाबला खेला गया, जिसमें जखेड़ा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाथू को हराकर 19-2 से जीत दर्ज की। जखेड़ा के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए लगातार गोल किए और मैच में बढ़त बनाए रखी। बाथू की टीम ने वापसी का प्रयास किया लेकिन जखेड़ा की मजबूत रक्षापंक्ति और आक्रामक खेल के सामने अंतर कम नहीं कर सकी। उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल कुमार तक्खी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर इंदिरा स्टेडियम ऊना के प्रधानाचार्य एवं आयोजन सचिव के समक्ष रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के आगामी दो दिनों में विभिन्न खेल के मुकाबले होंगे।

प्रतियोगिता के संचालन के लिए ड्यूटियां तय
प्रतियोगिता के सुचारु संचालन के लिए शिक्षा विभाग ने शारीरिक शिक्षा प्रवक्ताओं और डीपीई की ड्यूटियां निर्धारित कर दी हैं। विभाग की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार रायंसरी स्कूल के प्रवक्ता कुलदीप राज और बदेहड़ा लोअर स्कूल के सतनाम सिंह को डीडीएसई ऊना कार्यालय रिकॉर्ड से संबंधित जिम्मेदारी दी गई है। द्वितीय ऊना स्कूल के प्रवक्ता विनोद कुमार को वुशू और ईसपुर स्कूल के राजिंद्र कुमार बैंस को थोडा खेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

समूर कलां स्कूल के प्रवक्ता रविंद्र कुमार शर्मा को पर्यवेक्षक की ड्यूटी दी गई है। यह जिम्मेदारी ईसपुर स्कूल के प्रवक्ता एवं डीपीई यशपाल के स्थान पर सौंपी गई है। वहीं, द्वितीय ऊना स्कूल के प्रवक्ता राजन शर्मा जूडो प्रतियोगिता की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें