फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनगढ़ की जेल में कंप्यूटर सीखेंगे कैदी

Thu, 28 Apr 2016 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मैहतपुर
विज्ञापन
जेल का उदघाटन करते सीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिवालिक पहाड़ी पर स्थित आईआरबी बनगढ़ में बनी आधुनिक जेल में कैदियों को कंप्यूटर सीखने की सुविधा के साथ-साथ अन्य कई तरह के प्रशिक्षण देने का इंतजाम भी किया गया है। वीरवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जिले की इस आधुनिक जेल का उद्घाटन करने के बाद निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


बनगढ़ की इस आधुनिक जेळ जेल पर करीब 4 करोड़ 30 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। जेल में कैदियों के लिए कंप्यूटर सीखने की सुविधा से लेकर अन्य कई तरह के प्रशिक्षण दिए जाने का इंतजाम भी किया गया है। जेल में 174 के करीब कैदियों को रखने का बंदोबस्त होगा, जिसमें करीब 166 पुरुष तथा 8 महिला कैदियों को रखा जा सकेगा। बटालियन की 107 एकड़ जमीन पर बनी इस जेल का उद्घाटन करने के बाद सीएम वीरभद्र सिंह ने जेल निरीक्षण भी किया। बनगढ़ बटालियन में बनकर तैयार हुई इस जेल में कैदियों को उनके हुनर के अनुरूप कार्य करने तथा नई आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि वह अपने कैद के कार्यकाल के दौरान अपनी मानसिकता को तबदील कर सकें। वर्तमान में जिला मुख्यालय पर बनी पुरानी जेल में कैदियों के दबाव को देखते हुए तथा उन्हें खुले माहौल में रखकर उनके हुनर के मुताबिक छोटा-मोटा कार्य देने के लिए ही इस आधुनिक जेल का निर्माण किया गया है।

हर जिले में होगी जिला स्तरीय जेल
ऊना। बनगढ़ में उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने डीजी सोमेश गोयल से जेल को सब जेल का दर्जा देने पर विस्तृत जानकारी ली। सीएम ने कहा कि अब हिमाचल का अपना अस्तित्व है और पंजाब के समय से जिले की जेलों को सब जेल का जो दर्जा दिया गया है, उसे बढ़ाने की जरूरत है। वीरभद्र सिंह ने डीजी जेल सोमेश गोयल को सभी जिलों का प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए, जिससे हर जिले में स्थापित जेल का दर्जा जिला स्तरीय किया जा सके। उन्होंने सब जेल की विजिटर डायरी में इस बात का उल्लेख किया है। मुख्यमंत्री ने सबजेल में फर्नीचर खरीद के लिए पांच लाख रुपये की राशि देने का भी एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें