फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जगत राम शर्मा बने इंटक राष्ट्रीय सचिव

Tue, 22 Jul 2025 06:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित बैठक में कामगारों की समस्याओं पर की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टाहलीवाल (ऊना)। भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ श्रमिक नेता और संगठन सचिव जगतराम शर्मा को केंद्रीय इंटक का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। यह घोषणा इंटक के राष्ट्रीय मुख्यालय से जारी अधिसूचना में संगठन के अध्यक्ष डॉ. जी. संजीवा रेड्डी ने की। देशभर से इंटक के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इस उपलब्धि पर जगतराम शर्मा को बधाई दी और इसे हिमाचल प्रदेश के श्रमिक आंदोलन के लिए गौरव की बात बताया।
इसके अलावा इंटक की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में श्रमिकों के अधिकारों पर जोर दिया गया। नई दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी संजीवा रेड्डी ने की। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और लोकसभा सांसद तारिक अनवर ने विशेष रूप से शिरकत की।
विज्ञापन

बैठक में देश के श्रमिकों के अधिकारों, रोजगार योजनाओं, सार्वजनिक क्षेत्र के संरक्षण और निजीकरण के खिलाफ संघर्ष पर विस्तार से चर्चा हुई। इंटक ने चार लेबर कोड का विरोध दोहराते हुए न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये प्रति माह करने की मांग रखी। साथ ही श्रमिक सहकारी समितियों के गठन और औद्योगिक मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस रणनीति बनाने पर बल दिया।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश से प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह, प्रदेश महासचिव एवं नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव पंडित जगतराम शर्मा सहित विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया। जगतराम शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि इंटक और कांग्रेस का रिश्ता अटूट है। इंटक राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने के लिए पूरी ताक़त से काम करेगी। बैठक के समापन पर संगठन ने संकल्प लिया कि श्रमिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष तेज़ किया जाएगा और सरकार से संवाद जारी रखते हुए मजदूर हितों की रक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें