फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आंखों की रोशनी बचाने के लिए लगता है 35 किलोमीटर का चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल अंब में नेत्र रोग विशेषज्ञ नहीं हुई तैनाती
विज्ञापन

आंखों की जांच और ऑपरेशन के लिए करना पड़ता है अन्य अस्पतालों का रुख
आए दिन लोगों को करना पड़ता है दिक्कतों का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नागरिक अस्पताल अंब में लंबे समय से नेत्र रोग विशेषज्ञ की कमी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। आंखों से संबंधित उपचार और ऑपरेशन के लिए मरीजों को मजबूरन या तो निजी अस्पतालों या फिर ऊना स्थित क्षेत्रीय अस्पताल का रुख करना पड़ रहा है।


अस्पताल में मोतियाबिंद सहित अन्य नेत्र संबंधी ऑपरेशनों की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में मरीजों को 30 से 35 किलोमीटर की दूरी तय कर जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ता है। बुजुर्ग मरीजों के लिए यह स्थिति और भी कठिन हो जाती है।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार विभाग के उच्च अधिकारियों के समक्ष मांग उठाई जा चुकी है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ की तैनाती न होने से लोगों को लगातार असुविधा झेलनी पड़ रही है।



अस्पताल में गायनी, शिशु रोग, मेडिसिन सहित अन्य ओपीडी सेवाएं नियमित रूप से संचालित हैं, लेकिन नेत्र रोग विशेषज्ञ की अनुपस्थिति स्वास्थ्य सेवाओं की शृंखला में एक बड़ी कमी बनी हुई है।

स्थानीय लोगों राम प्रकाश, राजेंद्र शर्मा, जुगल शर्मा, प्रीतम सिंह, रमेश ठाकुर, बलवंत कुमार, पूर्ण चंद शर्मा और रूप लाल ने कहा कि विभाग और सरकार को इस दिशा में शीघ्र कदम उठाने चाहिए, ताकि मरीजों को निजी अस्पतालों या क्षेत्रीय अस्पतालों के चक्कर न काटने पड़ें। नागरिक अस्पताल अंब नगर पंचायत अंब सहित 45 से अधिक ग्राम पंचायतों की स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र है। हजारों की आबादी इस अस्पताल पर निर्भर है, लेकिन नेत्र रोग विशेषज्ञ की कमी के कारण मरीजों को आए दिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अधिकारी का पक्ष
डॉ. राहुल कतना, कार्यकारी स्वास्थ्य खंड अधिकारी अंब ने बताया कि अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया है। विशेषज्ञ की नियुक्ति विभागीय स्तर पर की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें