फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रेलवे स्टेशन ऊना में अब टिकट लेना हुआ आसान

Tue, 18 Feb 2025 08:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना रेवले स्टेशन पर एटीवी मशीन से टिकट निकालते युवक। -संवाद
विज्ञापन
ऊना। रेलवे स्टेशन ऊना पर यात्रियों की सुविधा के लिए एटीवी मशीन (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) स्थापित कर दी गई है। अब यात्रियों को सामान्य डिब्बे की टिकट लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रेलवे बोर्ड अंबाला मंडल की ओर से यह पहल की गई है, जिसके तहत एक सप्ताह के भीतर मशीन को सक्रिय कर दिया गया।
विज्ञापन

ऊना रेलवे स्टेशन पर यह सुविधा शुरू होने से यात्रियों को टिकट प्राप्त करने में बड़ी राहत मिली है। यह मशीन डिजिटल भुगतान को भी प्रोत्साहित करेगी, क्योंकि यात्री क्यूआर कोड स्कैन कर या रेलवे स्मार्ट कार्ड का उपयोग करके किराये का भुगतान कर सकते हैं। ऊना रेलवे स्टेशन प्रदेश का पहला रेलवे स्टेशन बन गया है, जहां यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
एटीवीए मशीन की सुविधा से अब यात्रियों को अनारक्षित टिकट लेने में कोई परेशानी नहीं होगी। रेलवे की इस पहल से अब यात्रियों को ट्रेन छूटने की चिंता से भी मुक्ति मिलेगी, क्योंकि वे अपनी सुविधा अनुसार टिकट खरीद सकते हैं। यह मशीन चौबीस घंटे काम करेगी।
विज्ञापन

ऐसे करें एटीवीएम मशीन का उपयोग
- टच स्क्रीन पर भाषा चुनें।
- ‘बुकिंग जर्नी टिकट’ पर क्लिक कर गंतव्य स्टेशन चुनें।
- यात्रियों की संख्या (वयस्क/बच्चे) दर्ज करें।
- स्क्रीन पर किराया दिखाई देगा, जिसे क्यूआर कोड स्कैन कर या रेलवे स्मार्ट कार्ड से भुगतान करें।
- भुगतान होते ही टिकट प्रिंट होकर बाहर आ जाएगी
प्रयागराज स्पेशल ट्रेन के लिए एडवांस टिकट बुकिंग सुविधा
महाकुंभ के लिए चलाई जा रही प्रयागराज स्पेशल ट्रेन के अनारक्षित डिब्बों की टिकट अब एडवांस में भी एटीवीएम मशीन से ली जा सकेगी। आमतौर पर बुकिंग काउंटर से टिकट ट्रेन चलने से दो घंटे पहले यानी रात 8 बजे से मिलनी शुरू होती है, लेकिन अब यात्री किसी भी समय टिकट ले सकेंगे।

एटीवी मशीन को सुचारू रूप से चलाने के लिए रेलवे को एक कर्मी तैनात करना चाहिए। ट्रेनों में हर तरह के लोग सफर करते हैं। ज्यादातर लोगों को मशीन चलाने की अभी जानकारी नहीं है। गलत इस्तेमाल से मशीन खराब हो सकती है। -निर्मल, हरोली निवासी
रेलवे स्टेशन ऊना में एटीवी मशीन स्थापित होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी है। सामान्य डिब्बे की टिकट लेने के लिए कई बार रेलवे स्टेशन में जल्दी पहुंचना पड़ता था। मगर मशीन से टिकट मिलने लेने के लिए समय की बचत होगी। - बाल कृष्ण, धमांदरी निवासी
एटीवी मशीन स्थापित होने से लोगों को ऊना रेलवे स्टेशन पर बेहतर सुविधा मिली है। सामान्य डिब्बे की टिकट लेने के लिए लोगों को अब घंटों लंबी कतारों में खड़े रहने से छुटकारा मिलेगा। यात्रियों के लिए यह सुविधा लाभदायक है। -संजीव सिंह, पीरनिगाह
रेलवे स्टेशन पर अब किराये का एटीवी मशीन से क्यूआर कोड स्कैन कर आसानी से भुगतान किया जा सकेगा। इससे यात्रियों को जेब में खुले पैसे रखने का झंझट भी नहीं रहेगा। यात्रियों के लिए रेलवे की यह पहल काफी सराहनीय है। - निखिल, हरोली निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें