फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जोड़ मेले को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को दिया निमंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
संतोषगढ़ में 21 जनवरी से शुरू होगा जोड़ मेला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऐतिहासिक गुरु रविदास मंदिर में 21 और 22 जनवरी को आयोजित होने वाले जोड़ मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मेले को सफल बनाने के लिए जोड़ मेला कमेटी ऊना ने व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को कमेटी के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक हस्तियों को आमंत्रित किया। चेयरमैन बलवंत सिंह की अगुवाई में उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक अमित यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा, डीएसपी अजय ठाकुर, डीए एकलब्य सहित अन्य अधिकारियों को औपचारिक निमंत्रण पत्र दिए गए। इसके अलावा विभिन्न गांवों में जाकर गुरु रविदास सभाओं, धार्मिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और युवा समूहों को भी मेले में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। महर्षि वाल्मीकि और गुरु रविदास यूथ एकता महासभा अरनियाला सहित अन्य संगठनों को भी निमंत्रण पत्र सौंपे गए।
विज्ञापन

जोड़ मेला कमेटी के अध्यक्ष बलवंत सिंह ने बताया कि इस बार धार्मिक आयोजन को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान कुलविंद्र, सचिव मनोहर भीसी, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, बलराम महे, बचन चंद पटेल, राज महें, विक्की सहित अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें