फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नशे में धुत कर्मचारी ने सिविल सप्लाई काउंटर से बांटी दवाएं

Wed, 22 Jul 2026 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में सोमवार रात मरीजों की दवाओं के वितरण को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि सिविल सप्लाई दवा काउंटर पर तैनात एक कर्मचारी ने शराब के नशे में मरीजों और उनके परिजनों को दवाइयां वितरित कीं। घटना की जानकारी अस्पताल प्रशासन तक पहुंचने के बाद हड़कंप मच गया। चिकित्सा अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार सोमवार रात अस्पताल के सिविल सप्लाई दवा काउंटर पर ड्यूटी के दौरान संबंधित कर्मचारी के शराब के नशे में होने की शिकायत मिली। आरोप है कि कर्मचारी इसी हालत में मरीजों को दवाएं देता रहा। इस दौरान वहां जब एक युवक दवा लेने के लिए पहुंचा तो उक्त कर्मचारी सही प्रकार से बोल भी नहीं पा रहा था। युवक ने उसकी वीडियो बनाकर अस्पताल प्रबंधन के साथ साझा की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए चिकित्सा अधीक्षक ने तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तलब की गई है। यदि जांच में कर्मचारी के ड्यूटी के दौरान नशे में होने और लापरवाही की पुष्टि होती है तो उसके खिलाफ विभागीय नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि मरीजों को दवा वितरण जैसी संवेदनशील जिम्मेदारी में किसी भी प्रकार की लापरवाही सीधे सुरक्षा से जुड़ा मामला है। ऐसे में प्रशासन पूरे प्रकरण की सभी पहलुओं से जांच कर रहा है।
क्षेत्रीय अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता और नशे की हालत में कार्य करने जैसी घटनाएं अस्पताल की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामला मेरे ध्यान में आया है। मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।
-डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें