फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन हो रही परीक्षाएं, छह पंचायतों में इंटरनेट ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
जोल (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की छह पंचायतों के एक दर्जन से अधिक गांवों में मोबाइल कंपनियों की सेवाएं उपभोक्ताओं के लिए परेशानी बन गई हैं। कोरोना संकट में बच्चों की परीक्षाएं ऑनलाइन हो रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ एयरटेल उपभोक्ताओं की इंटरनेट सेवा ठप पड़ी हुई है। ऐसे में उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

छह पंचायतों की पचास फीसदी जनता एयरटेल की सेवाएं ले रही है लेकिन यहां पर सिग्नल ठीक तरह से न आने के चलते इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं, इन पंचायतों में एयरटेल की इंटरनेट सेवा पिछले एक हफ्ते से भी ठप पड़ी हुई है। ग्राम पंचायत खरयालता तलमेहड़ा, डीहर, सोहारी, टकोली, जोल, धनेत में एयरटेल का सिग्नल बेहद कमजोर है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है, लेकिन इंटरनेट की सुविधाएं ठप होने के वजह से उनके बच्चे स्कूल का काम ऑनलाइन भेजने में असफल हो रहे हैं। उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता जीवन मोदगिल, शिवम कुमार, पवन कुमार, नवीन कुमार, मक्खन सिंह, बलदेव सिंह, सुखदेव सिंह, मनीष कुमार, मनोज कुमार, रघुवीर सिंह, शेर सिंह का कहना है कि एयरटेल की सेवाएं यहां लंबे समय से लोगों का सिरदर्द बनी हुई हैं। उपभोक्ताओं ने एयरटेल प्रबंधन से मांग की है कि जल्द यहां पर मोबाइल सिग्नल और इंटरनेट की बेहतर सेवाएं प्रदान की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें