फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बिजली की आंखमिचौनी, घंटों कट से कारोबार ठप

Sat, 17 Oct 2026 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
घनारी (ऊना)। तहसील घनारी में अघोषित बिजली कटौती से दुकानदारों और ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

प्रतिदिन घंटों बिजली गुल रहने से जहां आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं बाजार के कारोबार पर भी इसका असर पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि पहले ही मंदी के कारण व्यापार करना मुश्किल हो रहा है।
ऐसे में बिजली कटौती ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। दुकानदारों के अनुसार, बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्राहकों को समय पर सेवाएं देने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

इससे कामकाज प्रभावित हो रहा है और आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उपभोक्ता नियमित रूप से बिजली बिलों का भुगतान करते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें निर्बाध आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

बिजली के बिलों का भुगतान कर रहे हैं, तो उन्हें बार-बार अघोषित कटौती का सामना क्यों करना पड़ रहा है। आखिर बिजली बोर्ड कब तक लोगों की परेशानी को नजर अंदाज करता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें