फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बाइक में छिपाकर रखा 1.66 ग्राम चिट्टा बरामद

Sat, 17 Oct 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हरोली (ऊना)। पालकवाह में पुलिस ने बाइक की तलाशी के दौरान 1.66 ग्राम चिट्टा बरामद कर दो लोगों को काबू किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग से प्राप्त के अनुसार, 15 अक्तूबर की शाम पुलिस थाना हरोली की टीम मुख्य आरक्षी दविंद्र सिंह के नेतृत्व में गश्त पर थी। इस दौरान पालकवाह में एक बाइक की तलाशी ली गई, जिसमें छिपाकर रखा 1.66 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। बाइक चालक की पहचान बहादुर सिंह निवासी वार्ड-8 पालकवाह और पीछे बैठे व्यक्ति की पहचान राजिंद्र कुमार निवासी वार्ड नंबर दो पालकवाह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि बरामद नशीले पदार्थ के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें