फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिले के सभी स्कूलों को भारत स्काउट एंड गाइड से जोड़ने के निर्देश

Thu, 07 May 2026 06:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले के सरकारी और निजी स्कूलों को भारत स्काउट एंड गाइड के तहत पंजीकृत करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सख्ती दिखाते हुए स्पष्ट किया है कि जो स्कूल अब तक इस व्यवस्था से नहीं जुड़े हैं, वे जल्द से जल्द अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में अभी भी कई ऐसे स्कूल हैं जो इस महत्वपूर्ण गतिविधि से वंचित हैं। विभाग का मानना है कि स्काउट एंड गाइड कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाता है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, सेवा भाव और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।

अधिकारियों ने बताया कि इस व्यवस्था के तहत स्कूलों में सालभर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इनमें कैंप, सामाजिक सेवा, स्वच्छता अभियान, आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होते हैं। इन गतिविधियों से विद्यार्थियों को व्यवाहारिक ज्ञान मिलता है, जो उनके भविष्य के लिए बेहद उपयोगी साबित होता है।
विज्ञापन


उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल कुमार ने कहा कि सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने यहां स्काउट एंड गाइड यूनिट का गठन सुनिश्चित करें। साथ ही, प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति भी की जाए ताकि गतिविधियों का संचालन प्रभावी ढंग से किया जा सके। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आने वाले समय में निरीक्षण के दौरान यदि कोई स्कूल इस व्यवस्था से जुड़ा नहीं पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें