फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतों के आशीर्वाद से मिलती है प्रेरणा : मुकेश अग्निहोत्री

Fri, 06 Nov 2026 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राजनीति में जनसेवा और जनकल्याण ही उनका ध्येय है। संतों का आशीर्वाद उन्हें इस दिशा में काम करने की प्रेरणा देता है। संत-महात्मा समाज को सेवा, सद्भाव और परोपकार की राह दिखाते हैं। उन्होंने बीटन स्थित लालपुरी विष्णु धाम के जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन


मुकेश अग्निहोत्री शुक्रवार को सतगुरु भूरीवाले गुरु गद्दी परंपरा के दूसरे गद्दीनशीन सतगुरु लाल दास रकबे वालों के शुभ आगमन दिवस पर बीटन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर वर्तमान गुरु गद्दीनशीन वेदांताचार्य सतगुरु चेतनानंद भूरीवाले का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि चेतनानंद महाराज का आशीर्वाद सदैव सभी पर बना रहता है। उपमुख्यमंत्री ने महाराज के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

बीटन में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का उल्लेख करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यहां 3.69 करोड़ रुपये की लागत से सतगुरु लाल दास ब्रह्मानंद भूरीवाले गरीबदासीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया गया है। दस बिस्तरों की क्षमता वाले इस स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों और अन्य स्टाफ के लिए आवासीय सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र को और सुदृढ़ करने के लिए यहां पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों की तैनाती पर जोर दिया जा रहा है ताकि लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें