फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना कॉलेज पहुंची नैक टीम

Mon, 28 Mar 2016 05:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
कालेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद नैक की टीम सोमवार को राजकीय महाविद्यालय ऊना पहुंची। 30 मार्च तक कॉलेज में चलने वाले निरीक्षण की शुरुआत नैक टीम ने कॉलेज प्राचार्य के कक्ष से की। नैक की तीन सदस्यीय टीम में मध्यप्रदेश विवि के वीसी रानी दुर्गावती, गुरुनानक देव विवि के प्रो. राकेश कुमार महाजन और महाराष्ट्र से डॉ. अजय शामिल रहे। नैक टीम ने कॉलेज प्राचार्य कक्ष के निरीक्षण के बाद कैंपस, कॉमर्स, पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाओं के कमरे भी जांचे।
विज्ञापन


वहीं, प्रोफेशनल कोर्सों में एमसीए, एमबीए, बीसीए, बीबीए, पीजीडीसीए, कंप्यूटर साइंस के कक्ष तथा विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं का मूल्यांकन किया। इससे पहले नैक टीम ने कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसके चावला और आईक्यूटीसी टीम के साथ बैठक कर कॉलेज की रिपोर्ट जांची। नैक टीम महाविद्यालय में 30 मार्च तक निरीक्षण कार्य करेगी। इसके आधार पर कॉलेज को ग्रेड प्रदान की जाएगी। इसके तहत कॉलेज को आगामी पांच वर्षों के लिए ग्रांट प्राप्त होगी। नैक टीम के साथ ऊना कॉलेज के प्रो. डा. एसके बंसल, प्रो. पुनीत कंवर, प्रो. सुरेंद्र अत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें