फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब कोर्ट स्टाफ के आवासीय परिसर के लिए 16 कनाल भूमि का निरीक्षण

Fri, 16 Oct 2026 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। अंब न्यायालय के स्टाफ के लिए आवासीय परिसर के निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीसी राणा ने कुठेड़ा खैरला में प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर पहुंचकर जमीन की स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंब संदीप शर्मा और अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अंब जितेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने बताया कि प्रशासन की ओर से अंब न्यायालय के स्टाफ के आवासीय परिसर के निर्माण के लिए कुठेड़ा खैरला में करीब 16 कनाल भूमि प्रस्तावित की गई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मौके पर पहुंचकर इस भूमि का निरीक्षण किया। इसके अलावा अंब में कोर्ट स्टाफ के लिए पहले से उपलब्ध भूमि का भी मुआयना किया गया, ताकि आवासीय परिसर के निर्माण को लेकर आगामी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार किरण चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रस्तावित भूमि के निरीक्षण के बाद आवासीय परिसर के निर्माण को लेकर आगामी औपचारिकताओं की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इससे न्यायालय के स्टाफ के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में कदम बढ़ाया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें