फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बडूही (ऊना)। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक बडूही शाखा ने शनिवार को उपमंडल अंब के गांव टकारला में डिजिटल वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया, जिसका आयोजन नाबार्ड की ओर से प्रायोजित था। शिविर में सहायक शाखा प्रबंधक राहुल शर्मा ने ग्रामीणों और आईटीआई कर्मचारियों को बैंकिंग सेवाओं, सरकारी योजनाओं और डिजिटल लेन-देन की जानकारी दी। उन्होंने मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई, एटीएम जैसी सुविधाओं के उपयोग और ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला। अनजान कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा न करने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

शिविर में बैंक की ओर से विजय कुमार और आईटीआई टकारला की ओर से प्रबंधक सुशील कुमार सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने इसे उपयोगी बताते हुए भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता जताई और संवाद के माध्यम से अपनी शंकाओं का समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें