फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी नहीं होगी बर्दाश्त : चैतन्य

Mon, 27 May 2024 03:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गगरेट (ऊना) । हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के खिलाफ किसी भी तरह की गंदी एवं अमर्यादित टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गगरेट विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने मीडिया को जारी एक बयान में कहा कि बेहतर होगा कि समय रहते कांग्रेस नेतृत्व ऐसी टिप्पणियों पर लगाम लगाए, अन्यथा मजबूरन भाजपा सड़कों पर उतरेगी।
चैतन्य शर्मा ने कहा कि पिछले डेढ़ माह से वह पूरे संयम से चुनाव प्रचार कर रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ बेहद घटिया शब्दावली का प्रयोग होने के वावजूद वो शांत मन से जनता के बीच जाकर उनकी दुःख तकलीफ बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि विरोधी उनके खिलाफ चाहे जितना मर्जी कीचड उछाल लें, उन पर जीतने मर्जी झूठे आरोप लगा लें, लेकिन अगर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ कांग्रेस ने अशोभनीय टिप्पणी की तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व के खिलाफ लगातार की जा रही टिप्पणीयों से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। प्रशासन को भी समय रहते ऐसी टिप्पिणयों पर रोक लगानी चाहिए, ताकि चुनावों में आपसी सौहार्द खराब न हो। चैतन्य शर्मा ने कहा कि
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा संस्कारों बाली पार्टी है, अभद्र बोलना नहीं सिखाया जाता, लेकिन अगर अति हो जाएगी तो मजबूरन जवाब देना जरूरी है। उधर, चैतन्य शर्मा ने रविवार दोपहर को अपना चुनाव प्रचार जारी रखा और भद्रकाली, संघनई, भंजाल लोअर में नुक्कड सभाएं करके कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो सरकार डेढ़ वर्ष में अपनी गारंटियों को पूरा न कर पाई, उस सरकार को जनता एक जून को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें