फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाहलीवाल के जूता उद्योग में इनकम टैक्स के छापे

विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल/ऊना। औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल स्थित एक नामी जूता उद्योग में आयकर विभाग ने दबिश दी। पुख्ता सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग की टीम बुधवार सुबह 10 बजे से देर शाम तक उद्योग परिसर में ही डटी रही।
विज्ञापन

इस दौरान जो कर्मचारी उद्योग परिसर के अंदर थे, वे अंदर ही रहे। जबकि बाहर तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों को अंदर जाने की अनुमति नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम ने दबिश देने के फौरन बाद उद्योग परिसर के मेन गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के फोन भी जब्त कर लिए गए। जबकि इसके बाद मेन गेट को परिसर के अंदर से लॉक कर दिया गया। सूत्र बताते हैं कि आयकर विभाग की टीम के साथ पंजाब पुलिस के जवान भी थे।
आयकर विभाग की औचक दबिश की सूचना से टाहलीवाल सहित बाथू और बाथड़ी स्थित तमाम उद्योगों में हड़कंप मचा रहा। जिस नामी जूता उद्योग में आयकर विभाग की छापेमारी हुई है, दिन भर उसके आसपास लोग सूचनाएं जुटाने के लिए चक्कर लगाते देखे गए। लेकिन विभाग की बेहद गोपनीय दबिश के चलते किसी को कोई जानकारी हासिल नहीं हो पाई।
विज्ञापन

ऐसा माना जा रहा है कि उक्त कंपनी के हिमाचल से बाहर चल रहे उद्योग परिसरों में भी छापेमारी की गई है। इसके तहत टाहलीवाल स्थित परिसर में भी कई सारे तथ्य जुटाने को आयकर विभाग की बाहरी टीम ने यहां दबिश दी है। सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग ने टैक्स में अनियमितता को लेकर जांच शुरू की है। इसके तहत उद्योग परिसर में यह छापेमारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें