फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पेयजल योजना रक्कड़ कॉलोनी का लोकार्पण

Wed, 18 Mar 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना के रक्क्ड में पेयजल योजना का उद्घाटन करते हुए  उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री।संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को पेयजल योजना रक्कड़ कॉलोनी का लोकार्पण किया। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) वित्त पोषित हिमाचल प्रदेश ग्रामीण पेयजल सुधार एवं आजीविका परियोजना के अंतर्गत 6 करोड़ 10 लाख रुपये से निर्मित इस योजना से क्षेत्र के 10 हजार की आबादी को पेयजल सुविधा मिलेगी। इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि एडीबी के तहत जिला ऊना में 124 करोड़ रुपये की धनराशि से 19 पेयजल योजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जिनमें से 16 लगभग तैयार हो चुकी हैं। अब गगरेट विस क्षेत्र की पेयजल योजनाएं पूरा होना शेष है।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने रक्कड़ कॉलोनी क्षेत्र की सीवरेज और जल निकासी की समस्या पर कहा कि अब यह क्षेत्र अभी-अभी नगर निगम ऊना के अधीन आया है तथा नगर निगम को पूर्ण आकार लेने के लिए कुछ समय लगेगा। आने वाले समय में नगर निगम की जरूरतों के मुताबिक इस क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर ऊना विस क्षेत्र के विधायक सतपाल सत्ती ने पेयजल योजना के लोकार्पण के लिए उपमुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें