फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाहलीवाल में अग्निशमन केंद्र का लोकार्पण

Sun, 13 Nov 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
ऊना के टाहलीवाल में फायर ब्रिगेड सेंटर के उद्घाटन पर उद्योग मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को टाहलीवाल में हरोली विधानसभा क्षेत्र के पहले अग्रिशमन केंद्र का लोकार्पण किया। लंबे समय से यहां अग्निशमन केंद्र की मांग स्थानीय जनता और उद्यमियों की ओर से की जा रही थी। उद्योग विभाग के भवन में खोले गए इस अग्रिशमन केंद्र के रखरखाव तथा कार्यालय को नया लुक देने के लिए सरकार की ओर से 40 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से राज्य के दूरदराज इलाकों में भी अग्रिशमन सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है और प्रदेश में 46 अग्रिशमन केंद्र कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस विभाग को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विशेष प्राथमिकता देते हुए राज्य के लिए 18 नए अग्रिशमन केंद्रों को मंजूरी दी है, जिनमें से 13 केंद्र कार्यशील हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस विभाग के लिए सरकार ने 160 पद भी मंजूर किए हैं। उद्योग मंत्री ने कहा कि टाहलीवाल में अग्रिशमन केंद्र के अपने भवन के निर्माण के लिए जिला प्रशासन को जल्दी भूमि चिन्हित करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


जब तक विभाग का अपना भवन तैयार नहीं हो जाता, तब तक उद्योग विभाग के इस भवन में यह अग्रिशमन केंद्र संचालित होगा और इस भवन को नई लुक देने तथा सुविधाओं के विस्तार के लिए 40 लाख की राशि मंजूर कर दी गई है। इसके अलावा अतिरिक्त धनराशि भी मंजूर की जाएगी। उन्होंने इस अग्रिशमन केंद्र में कर्मचारियों की सुविधा के लिए एलईडी टीवी देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि इस अग्रिशमन में 15 कर्मचारी तैनात होंगे और इससे हरोली के टाहलीवाल, बाथू सहित बाथड़ी औद्योगिक क्षेत्र के अलावा पंडोगा में नए विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्र में लोगों को आपात स्थिति में अग्रिशमन सेवाएं मुहैया होंगी।

उन्होंने कहा कि जनता 01975-256101 नंबर पर डायल कर फायर ब्रिगेड की सेवाएं ले सकती है। उन्होंने टाहलीवाल में यह अग्रिशमन केंद्र स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डीसी विकास लाबरू, एसपी अनुपम शर्मा, कमांडेंट होमगार्ड कालम सिंह जोंगटा, एडीएम धनवीर ठाकुर, उपनिदेशक उद्योग अंशुल धीमान, मुख्य अग्रिशमन अधिकारी जगदीश चंद शर्मा, फायर ऑफिसर सरवन कुमार, हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, टाहलीवाल नगर पंचायत की अध्यक्ष राजवीर कौर, हरोली ब्लॉक इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कौशल, बीडीसी के उपाध्यक्ष मलकीयत सिंह, नगर पंचायत की उपाध्यक्ष सुनीता देवी, पार्षद सुमन कुमारी, संजीव भोला, सरदारा सिंह, विपिन राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें