फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर जनता को कर रहे प्रताड़ित : सत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने पुलिस और जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि वे व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर आम लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं। अवैध खनन के मामले में प्रशासन को कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब जब गुंडागर्दी बढ़ी है तो प्रशासन ने आम लोगों को तंग करना शुरू कर दिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विकास कार्य रुक गए हैं और लोग घर के निर्माण के लिए महंगे दामों पर रेत खरीदने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

विधायक ने जिला प्रशासन की ओर से किए जा रहे व्यवस्था परिवर्तन पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि अधिकारियों को स्थानीय व्यापार मंडलों से चर्चा करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। पार्किंग शुल्क को लेकर भी उन्होंने प्रशासन की आलोचना की, क्योंकि निर्धारित शुल्क की अवहेलना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें