भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा कार्यालय ऊना में बीमा सलाहकार पदों के लिए साक्षात्कार सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में होगा।
खेल
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंबोटा में अंडर-14 बॉयज मेजर एवं माइनर स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा। राज्य महिला एवं बाल कल्याण बोर्ड की सदस्य रेनू कालिया मुख्यातिथि शिरकत करेंगी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानाकलां में अंडर-19 छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 10 बजे विधायक विवेक शर्मा बतौर मुख्य अतिथि करेंगे।
पंजीकरण
कृषि विभाग की ओर से सुबह 10 बजे गोंदपुर बनेहड़ा में किसानों के लिए पंजीकरण शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम द्वारा पंजावर में पूर्वाह्न 11 बजे जांच शिविर आयोजित किया जाएगा।
रैली
देवभूमि स्वर्ण एकता के आह्वान पर यूजीसी के विरोध में दौलतपुर चौक में सुबह 10:30 बजे रैली निकालने के बाद तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा जाएगा।