फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: फुटबाल में नगनोली स्कूल ने संतोषगढ़ और खड्ड ने भदसाली को हराया

Sat, 19 Sep 2026 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोगा (ऊना)। बन बिहारी नंद ब्रह्मचारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलोह में जिला स्तरीय लड़कों की अंडर-19 मेजर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न राजकीय एवं निजी विद्यालयों से 425 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता उपनिदेशक अनिल कुमार तक्खी ने की जबकि ग्राम पंचायत घालूवाल की प्रधान कमलेश देवी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम की प्रस्तुति के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित खिलाड़ियों, शिक्षकों और अतिथियों का मन मोह लिया।
प्रतियोगिता के पहले दिन फुटबाल के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। पहले मुकाबले में नगनोली स्कूल की टीम ने संतोषगढ़ की टीम को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से हराकर जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में खड्ड स्कूल की टीम ने भदसाली को 2-0 से पराजित किया। खड्ड के खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले के दौरान बेहतर तालमेल के साथ खेलते हुए दोनों गोल दागे और अपनी टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से पहुंचे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को खेल प्रतिभा निखारने के साथ अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें