फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्तोथर में बिजली चोरी मामले में बोर्ड ने तार को कब्जे में लिया

Sat, 31 Oct 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत पंचायत स्तोथर के वार्ड नंबर-1 में सरकारी हैंडपंप पर कथित कब्जे और बिजली चोरी के मामले को संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से 29 अक्तूबर को अमर उजाला में प्रकाशित किए जाने के बाद बोर्ड हरकत में आया है।
विज्ञापन

बोर्ड ने हैंडपंप की मोटर चलाने के लिए बिजली के खंभे से जोड़े गए तार को अपने कब्जे में ले लिया है। बिजली बोर्ड ने इस मामले की सूचना पुलिस काे भी दी है।
बता दें कि कुछ दिन पहले स्तोथर के वार्ड नंबर-1 में सरकारी हैंडपंप पर दो परिवारों के कथित कब्जे और मोटर चलाने के लिए बिजली के खंभे से सीधे तार जोड़ने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता मनजीत सिंह ने आरोप लगाया था कि सरकारी हैंडपंप का लाभ अन्य ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है और पानी लेने को लेकर विवाद की स्थिति पैदा होती है। इसके अलावा मोटर चलाने के लिए बिजली के खंभे से सीधे तार जोड़ने तथा मीटर न होने की शिकायत भी की गई थी।
बिजली बोर्ड के चौकीमन्यार उपमंडल के एसडीओ विवेक ठाकुर ने बताया कि बिजली के खंभे से जोड़े गए तार को बोर्ड ने अपने कब्जे में ले लिया है।
ग्रामीणों ने बिजली मीटर की सिक्योरिटी राशि जमा करवा दी है और मीटर भी लगा दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी से संबंधित शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें