फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चौकीमन्यार कैंट-धमांदरी सड़क का सुधार कार्य शुरू, ग्रामीणों को राहत

Sat, 28 Feb 2026 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
चौकीमन्यार कैंट–धमान्दरी सड़क मार्ग के मरम्मत कार्य में जुटे कर्मी। स्रोत : ग्रामीण।
विज्ञापन
बडूही (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के तहत चौकीमन्यार कैंट से धमांदरी को जोड़ने वाली सड़क के सुधार एवं निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। कुछ दिन पूर्व इस मार्ग पर भारी भरकम लोडेड टिपरों की आवाजाही के चलते सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। जगह-जगह गहरे गड्ढे पड़ गए थे।
विज्ञापन

यह सड़क धमांदरी से चौकीमन्यार, जोल व सोहारी जाने वाले लोगों के लिए सबसे कम दूरी वाला मुख्य संपर्क मार्ग है। सड़क की खराब हालत के कारण स्थानीय ग्रामीणों, कर्मचारियों, व्यापारियों और स्कूली बच्चों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग जोखिम भरा बन गया था। आए दिन वाहन फिसलने और ओर दुर्घटना होने की घटनाएं सामने आ रही थीं। पैदल चलना भी मुश्किल हो गया, जिससे लोगों में रोष व्याप्त था। कुछ समय पहले इसी सड़क पर दगरेडी गांव में एक बाइक ओर टिपर की टक्कर में कुरयाला निवासी की टांग टूट गई थी।

इस बीच अब लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क के गड्ढों को भरने, समतलीकरण करने तथा आवश्यकतानुसार पुनः तारकोल बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। निर्माण कार्य प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली और उम्मीद जताई कि जल्द ही यह मार्ग पहले की तरह सुचारु व सुरक्षित हो जाएगा।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के एसडीओ भानु ओहरी का कहना है की सड़क का मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। सड़क की टारिंग के लिए प्रपोजल भेजा है। जल्दी ही टारिंग का काम भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें