वित्तीय प्रगति और पारदर्शिता पर जोर
जमा अमानत 8.60 करोड़ पर 1.07 करोड़ का ऋण : नरेश शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। दि चताडा कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित चताड़ा का विशेष अधिवेशन रविवार को प्रधान नरेश शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। प्रधान नरेश शर्मा ने अधिवेशन में बताया कि समिति की ओर से खाताधारकों को समय-समय पर ऋण प्रदान किया गया है। ऋण ब्याज दर को 11% से घटाकर 10% कर दिया गया है, वहीं लाभांश 12% से बढ़ाकर 13% कर दिया गया है। समिति की कुल संपत्ति 7.68 करोड़ से बढ़कर 11.32 करोड़ रुपये हो गई है और खाताधारकों की संख्या 1516 से बढ़कर 1681 हो गई है।
ऋण वसूली में पारदर्शिता, बकायेदारों पर सख्ती
प्रधान ने बताया कि 29 अक्तूबर 2020 को कार्यभार संभालने के बाद से 5.34 करोड़ रुपये में से 4.27 करोड़ की ऋण वसूली हो चुकी है। समिति ने बकाया ऋणदाताओं को रिबेट की सुविधा भी दी, लेकिन 56 ऋणदाताओं में से 43 पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी जमा अमानत पूरी तरह सुरक्षित है और पारदर्शिता बनी रहेगी। इस मौके पर उपप्रधान रविंद्र सिंह, सचिव जसविंदर कुमार, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार, कमेटी सदस्य रमेश सिंह ठाकुर, खुशीराम, सुरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, सेल्समैन शमशेर सिंह व कमेटी के पूर्व प्रधान मास्टर योगराज, गांव के उपप्रधान मंगल सिंह, लंबरदार महात्मा सिंह, पूर्व पंच धर्म सिंह व अन्य खाताधारक उपस्थित रहे।