फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नीलम बनीं आंगनबाड़ी वर्कर्स, हेल्पर्स की 45 सदस्यीय कमेटी अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगें पूरी नहीं हुईं तो आने वाले दिनों में संघर्ष को और तेज किया जाएगा : सीटू
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी पर इंसेंटिव दिया जाए, खाली पदों को तुरंत भरा जाए
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन (संबद्ध सीटू) का 14वां दो दिवसीय राज्य सम्मेलन ऊना में संपन्न हुआ। सम्मेलन का ध्वजारोहण यूनियन की राज्य अध्यक्ष नीलम जसवाल ने किया। इसमें 45 सदस्यीय राज्य कमेटी का गठन किया गया। नीलम जसवाल को अध्यक्ष, वीना शर्मा को महासचिव और बिमला देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर सुदेश ठाकुर, खिमी भंडारी, लजया, बिमला, नीलम, सुदर्शना चुनी गईं। सचिव पद के लिए सुदेश, शशि, वीना, नरेश, सुषमा और पिंगला गुप्ता का चयन हुआ। कमेटी सदस्य के रूप में गोदावरी, शमा, अनुराधा, मंजू, चम्पा, अंजू, चंद्रकला, मीना, मीना मेहता, शांता, रजनी, रीता, सोनू, स्वर्णा, इंदु, अंजुला, प्रवीण, ओमा, विद्या, अनीता, शीला, सुमन, प्रोमिला, ऊषा, शीला कैथ, राजकुमारी और मीना को शामिल किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीलम जसवाल और महासचिव वीना शर्मा ने 9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए आंगनबाड़ी कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने सरकार से मांग की कि प्री-प्राइमरी कक्षाओं और नई शिक्षा नीति के तहत छोटे बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी प्रशिक्षित आंगनबाड़ी वर्कर्स को सौंपी जाए। इसके एवज में वेतनवृद्धि और नियमित नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य प्रमुख मांगों में शामिल हैंं
चुनाव ड्यूटी पर इंसेंटिव दिया जाए, खाली पदों को तुरंत भरा जाए, अतिरिक्त काम का डबल भुगतान हो, मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण आंगनबाड़ी का दर्जा व समान कार्य के लिए समान वेतन मिले, किसी भी मिनी आंगनबाड़ी केंद्र को बंद न किया जाए, सभी कर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी व नियमितीकरण किया जाए। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार ग्रेच्युटी लागू की जाए।वरिष्ठता के आधार पर मैट्रिक और ग्रेजुएट कर्मियों को सुपरवाइजर पद पर तुरंत नियुक्त किया जाए। सम्मेलन में आंगनबाड़ी कर्मियों से आह्वान किया गया कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आने वाले दिनों में संघर्ष को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें