फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अवैध खैर कटान का भंडाफोड़, तीन वन काटुए कार समेत रंगे हाथ गिरफ्तार

विज्ञापन
बंगाणा के अम्बेहड़ा में गाड़ी व साइलेंट कटर सहित पकड़े गए वन काटुए। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
आरोपियों से खैर के तीन मोछे और साइलेंट आरा मशीन बरामद
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

थानाकलां/ बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की पंचायत अंबेहड़ा के जंगलों में शनिवार रात वन विभाग की विशेष टीम को बड़ी सफलता मिली है। रामगढ़ धार क्षेत्र की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से खैर के पेड़ों की कटाई कर रहे तीन वन काटुए एक गाड़ी सहित रंगे हाथ पकड़े गए। आरोपियों से खैर के तीन मोछे और साइलेंट आरा मशीन बरामद की गई। बताया जा रहा कि आरोपी एक कार में खैर के तीन मोछे लोड कर अपने किसी ठिकाने की ओ जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस की टीम ने आरोपियों को काबू कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस और वन विभाग के संयुक्त अभियान की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि इस अवैध नेटवर्क में कुछ रसूखदार और प्रभावशाली लोग भी शामिल हैं।
बॉक्स
कई बार पहले भी बच निकले थे आरोपी
बताया जा रहा कि पकड़े गए तीनों आरोपी पहले भी इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। चार बार कार्रवाई होने के बावजूद पुलिस जांच की ढिलाई के चलते ये अब तक बचते आ रहे थे। इनमें से एक आरोपी को उसी दिन पुलिस चौकी जोल में पूछताछ के लिए बुलाया गया था, मगर रात को वह फिर से खैर कटान में पकड़ा गया।
विज्ञापन

घटना के बाद अंबेहड़ा और आसपास के गांवों में रोष का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि वे काफी समय से इस अवैध कटान को देख रहे थे, परंतु अब उम्मीद है कि प्रशासन इस गिरोह की जड़ों तक पहुंचेगा और कड़ी कार्रवाई होगी। वन विभाग का कहना है कि खैर का अवैध कटान न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे पर्यावरण को भी गहरी क्षति पहुंचती है। खैर के वृक्ष जैव विविधता, जल संरक्षण और मिट्टी की गुणवत्ता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
विज्ञापन

डीएफओ सुशील राणा ने कहा कि अंबेहड़ा जंगल में दोनों ओर नाके लगाए गए थे। एक विशेष टीम गश्त पर थी। आरोपी भागने की फिराक में थे, मगर विभाग की सूझबूझ से उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। यह केवल शुरुआत है। हम इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए प्रयासरत हैं। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि तीनों आरोपियों को काबू कर उनके वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें