फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लमलेहड़ी में सरकारी भूमि पर हो रहा अवैध कटान, वन विभाग मौन : सुशील

Fri, 14 Jun 2024 05:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
भू संरक्षण समिति ने अवैध कटान को लेकर प्रशासन से की जांच की मांग
विज्ञापन

आरोप- विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से फल फूल रहा अवैध कटान का धंधा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के लमलेहड़ी में सरकारी वन भूमि पर हो रहे अवैध कटान के ताजा मामले पर भू संरक्षण सहकारिता सभा नगनोली ने प्रशासन और वन विभाग से जांच की मांग की है। सभा के सचिव सुशील कुमार ने बताया कि 11 जून को सभा के सदस्य और पर्यावरण प्रेमियोंं ने लमलेहड़ी क्षेत्र का दौरा किया।
इस दौरान सभा के सदस्यों को जानकारी मिली कि क्षेत्र के सरकारी जंगल से अवैध कटान हो रहा है। इस दौरान रोजाना दो से तीन गाड़ियां अवैध रूप से लकड़ी लेकर जा रही हैं। वहीं, इस पर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध कटान का धंधा खूब फल-फूल रहा है। प्रशासन भी कागजी कार्रवाई करके मामलों से इतिश्री करता ही नजर आया है। सभा के सदस्यों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अवैध कटान को लेकर उनकी टीम की तरफ से विभिन्न क्षेत्रों में इससे पूर्व में सरकारी भूमि से अवैध कटान के मामले वन विभाग व उपायुक्त के समक्ष रखे हैं। इन मामलों पर अभी तक प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। ऐसे में पर्यावरण को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ सरकार को भी चूना लग रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों को इस मामले की सूचना दी गई है, लेकिन अभी तक उचित कार्रवाई नहीं हो पाई है। इस मौके पर सभा सदस्यों में संजीव ठाकुर, विवेक भारती, राम सिंह और रक्षपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं : डीएफओ
उधर, डीएफओ ऊना सुशील राणा ने बताया कि लमलेहड़ी में वन विभाग ने बीती रात अवैध रूप से लकड़ी ले जा रही एक गाड़ी पकड़ी है। वहीं, समिति की शिकायत भी मिली है, जिस पर कार्रवाई कर रहे हैं। इसके अलावा फील्ड अधिकारियों को जांच को बढ़ाने और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें