फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अगर जंगलों को जलाओगे तो शुद्ध हवा कहां से पाओगे

Sun, 05 May 2024 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बुद्धिजीवी बोले- जंगल लापरवाही से कम जान बूझकर ज्यादा जलाए जाते
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। मानव तो मानव जंगली जीव-जंतु भी गर्मी से राहत मिलने की आस में बैठे रहते हैं। क्षेत्र के बुद्धिजीवियों में सोमनाथ, सुरेश कुमार, सुखदेव शर्मा, जगदीश चंद शर्मा, रणवीर सिंह, जोगिंद्र सिंह, वतन सिंह का कहना है कि जंगल की आग देखना भी पाप है। भाव स्पष्ट है कि जंगल में आग लगाना तो पाप है ही, जंगल जलते हुए देखना भी पाप का भागीदार बनता है। कहा कि एक सर्वेक्षण के मुताबिक जंगल लापरवाही से कम जान बूझकर ज्यादा जलाए जाते हैं। कहा कि इस भयंकर आग की चपेट में न जाने कितने ही जीव जंतु भी जलते हुए दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि जंगल में आग लगाने वालों के खिलाफ 302 के तहत सजा का प्रावधान होना चाहिए और ऐसा करने वालों को अपराध की श्रेणी में शामिल किया जाना चाहिए। अगर दो चार लोगों के खिलाफ ऐसे मामले दर्ज होंगे, तो ही लोगों में जागरूकता आ पाएगी।
विज्ञापन

दूसरी तरफ जिला वन विभाग ऊना डीएफओ सुशील राणा का कहना है कि हर क्षेत्र में वन विभाग की टीमें गठित की गई हैं। अगर मई तथा जून महीने में जंगल या उसके आसपास कोई भी व्यक्ति आग लगाता हुआ पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। इसमें स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें