फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 48 घंटों में नशामुक्ति केंद्र बंद न हुए तो ग्रामीण खुद जड़ेंगे ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर सहोड़ा के आक्रोशित ग्रामीणों ने दिया अल्टीमेटम
विज्ञापन

कार्रवाई न होने पर शुक्रवार को डीसी से मिलकर जताया रोष

ग्रामीणों का आरोप नशा निवारण केंद्र हैं महज मुखौटा

संवाद न्यूज़ एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। अगले 48 घंटों के भीतर अगर नशामुक्ति केंद्रों को बंद नहीं किया तो ग्रामीण इन नशा मुक्ति केंद्रों पर खुद ताला जड़ देंगे। यह अल्टीमेटम जिले की सरहदी ग्राम पंचायत रायपुर सहोड़ा के पंचायत प्रतिनिधियों और आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को डीसी ऊना जतिन लाल से मिलकर दिया है।
उपायुक्त को एक लिखित पत्र सौंपकर ग्रामीणों ने कहा कि अब किसी भी कीमत पर अपने गांव में नशा निवारण केंद्र नहीं चलने देंगे। आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत उपप्रधान सहित समूचे गांव को धमकी देने वाले नशा मुक्ति केंद्र के उस शख्स की गर्दन तक कानून के लंबे हाथ अभी तक नहीं पहुंच पाए हैं। उपायुक्त को दिए पत्र में ग्रामीणों ने साफ लिखा है कि उनके गांव में चलने वाले नशा मुक्ति केंद्र महज एक मुखौटा है। इसके पीछे कई गैर कानूनी गतिविधियां चलाई जा रही हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पंचायत प्रतिनिधियों समेत दर्जनों ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि आखिर जिला प्रशासन पंचायत के अधीन चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों के खिलाफ कोई सख्त एक्शन अभी तक क्यों नहीं ले पाया है। नशामुक्ति केंद्र ग्राम पंचायत के एनओसी बिना ही चलाए जा रहे हैं। एक नशामुक्ति केंद्र से जुड़े शख्स ने ग्राम पंचायत के मौजूदा उपप्रधान को गोली से उड़ा देने की धमकी दी है। शुक्रवार को पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों ने डीसी ऊना से मिलकर एक सुर में मांग उठाई कि उनके गांव में चल रहे समस्त नशा निवारण केंद्रों को 48 घंटे के भीतर बंद किया जाए अन्यथा ग्रामीण खुद इन नशा निवारण केंद्रों पर ताला जड़ने के लिए बाध्य हो जाएंगे। प्रधान रोहित कुमार, उपप्रधान हरजीत सिंह, रविंद्र सहोड, हरपाल सिंह, छोटू राम सहोड़, बलवंत ठाकुर, मास्टर सुच्चा राम, नरेंद्र कुमार, गुरनाम सिंह, कमलदेव, विजय कुमार, ओम कुमार, शाम मुरारी, राम चंद्र, जोगिंदर सिंह, सुदर्शन कुमार, संजीव सिंह, बलवंत राम, राम पाल, अंकित, सज्जन सिंह सहित अनेक ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन




धमकी देने वाले शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जांच की जा रही है। नशा निवारण केंद्रों को बंद करने के बाबत स्टेट अथॉरिटी शिमला को लिखा गया है। नशा निवारण केंद्रों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जो केंद्र निर्धारित औपचारिकताओं को पूरा नहीं करते, उन्हें बंद कर दिया जाएगा। -जतिन लाल डीसी ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें