फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 20 जून तक नहीं बचाया, तो मैं कर लूंगा खुदकुशी

Fri, 14 Jun 2024 02:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


मैहतपुर (ऊना)। म्यांमार में फंसे ऊना जिला के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को वीडियो संदेश भेजकर कहा है कि अगर 20 जून तक उसे नहीं बचाया गया, तो वह तंग आकर खुदकुशी कर लेगा। वीडियो संदेश मिलने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद जिला प्रशासन और विदेश भेजने वाले एजेंट के प्रति लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
मामले में परिजनों ने वीरवार शाम चार बजे चंडीगढ़-धर्मशाला मुख्य सड़क पर मैहतपुर में धरना प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ऊना सुरेंद्र शर्मा ने मौका पर पहुंचकर परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली और स्थानीय एजेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश के साथ विदेश में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित वापस बुलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया। पीड़ित व्यक्ति की पत्नी रजनी देवी सहित अन्य लोगों ने एएसपी सुरेंद्र शर्मा को ज्ञापन देकर 15 जून तक स्थानीय एजेंट को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन के अनुसार स्थानीय एजेंट सुमित शर्मा और राहुल ने रायंसरी गांव निवासी आशीष कुमार पुत्र विशन दास से पांच लाख लेकर उसे जॉर्जिया में भेजने का वादा किया, लेकिन जॉर्जिया न भेजकर चंडीगढ़ के एक अन्य एजेंट के मार्फत उसे म्यांमार पहुंचा दिया गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने उक्त एजेंट के खिलाफ लिखित में ज्ञापन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते उन्हें धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे अमित वाल्मीकि प्रदेश अध्यक्ष महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा ने कहा कि विदेश में गए आशीष के मुताबिक वहां कई भारतीय युवकों के साथ मारपीट तथा क्रूर व्यवहार हो रहा है, जिसका वीडियो भी आशीष ने भेजा है। सभा के अध्यक्ष ने जिला प्रशासन से मांग की है कि स्थानीय एजेंट का लाइसेंस रद्द कर विदेश भेजने के नाम पर युवकों से ठगी करने वाले इस गिरोह के खिलाफ गहन जांच की जाए तथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन

वहीं, एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर उक्त एजेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की आदेश जारी किए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
सचित्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें