फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं किया तो होगा आंदोलन

Sun, 05 Apr 2026 06:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। हिम-आंचल पेंशनर संघ इकाई अंब की मासिक बैठक देवी मंदिर अंब में प्रधान कैलाश चंद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों ने प्रदेश सरकार के समक्ष अपनी लंबित मांगों और ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। संघ के सदस्यों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि विभिन्न विभागों में पेंशनरों के लाखों रुपये के मेडिकल बिल लंबे समय से लंबित पड़े हैं। सरकार बजट की कमी का हवाला देकर इनके भुगतान में देरी कर रही है। इसके कारण कई पेंशनर बिना भुगतान पाए ही दुनिया से विदा हो गए हैं।
विज्ञापन


बैठक के दौरान महासचिव देवराज शांडिल ने प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि जुलाई 2023 से जनवरी 2026 तक की महंगाई भत्ते की 13 प्रतिशत किस्तें और 46 महीने का एरियर अभी भी बकाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार भुगतान का वादा करके बार-बार अपनी बात से मुकर रही है। संघ ने मांग की है कि 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों की ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट और कम्यूटेशन का 50 प्रतिशत भुगतान अप्रैल महीने के अंत तक सुनिश्चित किया जाए।

प्रधान कैलाश चंद ने सरकार के ढुलमुल रवैये पर चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते आर्थिक लाभ जारी नहीं किए गए तो आने वाले समय में पेंशनर अन्य संगठनों के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे। भविष्य में होने वाले घेराव और धरने प्रदर्शनों की पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस अवसर पर जगदीश राम, रोशन लाल शर्मा, योग राज धीमान, तरसेम चंद, ईश्वर दास बस्ती, दौलत खान, नरेश कुमार, राजपाल और बलदेव ठाकुर सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें