फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: त्योहारी सीजन में अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा एचआरटीसी ऊना डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन
विज्ञापन

चंडीगढ़, दिल्ली, बद्दी और होशियारपुर से मिलेगी विशेष सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ऊना डिपो विशेष बसों का संचालन करेगा ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो। बसों की मरम्मत और अन्य तैयारियों का काम पहले ही शुरू कर दिया गया है।त्योहारी सीजन में दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी और होशियारपुर से ऊना आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में एचआरटीसी विशेष बस सेवा उपलब्ध कराएगा। हालांकि, फिलहाल यह तय नहीं हो पाया है कि कितनी बसें चलाई जाएंगी।नवरात्र पर्व में भीड़ को देखते हुए होशियारपुर से चिंतपूर्णी के लिए भी अतिरिक्त बसों के संचालन पर विचार किया जा रहा है। पंजाब में हाल ही में आई आपदा के बाद रूट बहाल कर दिए गए हैं, जिससे निगम की आय में भी वृद्धि हुई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु अब पंजाब से माता चिंतपूर्णी की यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा ताकि बाहर से आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। एचआरटीसी यात्रियों की सुविधा के प्रति गंभीर है। -सुरेश धीमान, उपमंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें