फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भारी बारिश से एचआरटीसी ऊना डिपो को 50 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन
विज्ञापन

लोकल रूट बंद होने के चलते निगम की घटी आमदनी, 15 रूट अभी बंद
मौसम खुलने के बाद अब जगी है रूट बहाल होने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भारी बरसात से एचआरटीसी ऊना डिपो को अब तक करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। भारी बारिश के चलते जिले में कई सड़क मार्ग बाधित हुए हैं, जिससे बस संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वर्तमान में डिपो के 15 लोकल रूटों पर बसें नहीं चल पा रही हैं। बीते दो दिन से बारिश कम होने के बाद कुछ स्थानों पर बस सेवाएं बहाल की गई हैं, लेकिन कई सड़कें अभी भी बंद पड़ी हैं। एक सितंबर से नौ सितंबर तक बस संचालन प्रभावित रहने से निगम को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। यदि समय पर बंद मार्गों को नहीं खोला गया तो यह नुकसान और बढ़ सकता है। बरसात से कई जगह सड़कों के धंसने और टूटने के कारण बसें अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रही हैं। लोक निर्माण विभाग बहाली कार्य में जुटा है, लेकिन नुकसान अधिक होने के कारण दिक्कतें बनी हुई हैं। एचआरटीसी के अलावा निजी बस सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। एचआरटीसी ऊना की ओर से जिले में करीब 75 लोकल रूटों पर बसें चलाई जाती हैं, जिनमें से 15 रूट सड़क सुविधा प्रभावित होने के चलते अस्थायी रूप से बंद हैं।
विज्ञापन

कोट
बारिश के चलते कई स्थानों पर सड़क मार्ग अभी भी बंद हैं। ऐसे में 15 रूटों पर बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। बरसात के दिनों में निगम को अब तक करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। -सुरेश धीमान, डीडीएम, एचआरटीसी ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें