फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल की आग से रिहायशी मकान राख

Tue, 03 May 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बंगाणा (ऊना)
विज्ञापन
अाग से जला मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत जोल में मंगलवार को एक गरीब परिवार के मकान को जंगल की आग ने अपने चपेट में ले लिया। इससे पीड़ित परिवार का लाखों का सामान राख हो गया। आग लगते ही लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया और पलभर में सब कुछ राख हो गया।
विज्ञापन


जोल निवासी जीवन कुमार मजदूरी का काम करता है। मंगलवार को वह हर दिन की तरह अपनी रोजी रोटी की तलाश में गांव से बाहर दिहाड़ी लगाने के लिए गया हुआ था। सूचना मिलते ही जीवन कुमार जब घर पहुंचा, तो सब कुछ जलकर राख हो चुका था। मौके पर पहुंची पंचायत प्रधान रीता देवी ने पीड़ित परिवार को दो हजार रुपये दिए तथा पानी के टैंकर भी मौके पर पहुंचाए। जोल उपतहसील के नायब तहसीलदार विपन ठाकुर ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को फौरी सहायता राशि के तौर पर पांच हजार रुपये दिए तथा एक लाख के नुकसान का अनुमान लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें