फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंगोह खास में आग की भेंट चढ़ा मकान

Thu, 28 Apr 2016 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/दालतपुर चाक
विज्ञापन
आग - फोटो : अाग
विज्ञापन
क्षेत्र के डंगोह खास में बुुधवार देर शाम एक स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया। जानकारी के मुताबिक देर शाम डंगोह खास के प्रमोद के स्लेटपोश मकान से अचानक आग लपटें निकलने लगीं। इस पर शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। लेकिन, तब तक उसका मकान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन


आग लगने का मुख्य कारण शार्टसर्किट बताया जा रहा है। आग की घटना में पीड़ित परिवार को करीब ढाई लाख का नुकसान हुआ है। उधर, गगरेट से भाजपा प्रत्याशी रहे सुशील कालिया ने अग्निपीड़ित प्रमोद के घर जाकर नुकसान का जायजा लिया एवं इस दुख की घड़ी में उसे ढांढस बंधाया। साथ ही प्रशासन से मांग की कि पीड़ित प्रमोद को फौरन आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें