फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हॉस्टल ऊना की टीम ने जीती हॉकी प्रतियोगिता की ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। ऊना के गलुआ मैदान में शहीद भगत सिंह क्लब की ओर से संत बाबा बचन दास मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग की 10 तथा सीनियर वर्ग की 18 टीमों ने भाग लिया। तीन दिन तक चले इस टूर्नामेंट का समापन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया।
विज्ञापन

समापन अवसर पर बाबा अमरजोत बेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि पूर्व विधायक सतपाल रायजादा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया। पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने गलुआ खेल मैदान के विकास के लिए प्रदेश सरकार के माध्यम से 50 लाख रुपये उपलब्ध करवाने की घोषणा की। इसके अलावा गलुआ सोसायटी कार्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र के लिए भूमि उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की गई। जूनियर वर्ग में एनएससी प्रयागराज की टीम विजेता रही, जिसने फाइनल मुकाबले में पूबोवाल की टीम को 2-1 से पराजित किया। वहीं, सीनियर वर्ग में हॉस्टल ऊना की टीम ने रामपुर लुधियाना की टीम को कड़े मुकाबले में पेनल्टी स्ट्रोक के जरिये 1-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह यूथ क्लब गलुआ की आयोजन समिति के पदाधिकारी व सदस्य सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें