फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: महाशिवरात्रि कार्यक्रम में गायक फिरोज खान को बुलाने पर भड़के हिंदू संगठन

Tue, 18 Feb 2025 09:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
पंजाबी गायक फिरोज खान।
विज्ञापन
ऊना। शहर में 26 फरवरी से शुरू होने वाले तीन दिवसीय महाशिवरात्रि कार्यक्रम में गायक फिरोज खान को बुलाने का हिंदू संगठनों ने विरोध जताया है। संगठनों का कहना है कि हिमाचली और अन्य राज्यों के हिंदू कलाकारों को नजरअंदाज किया गया है। यह बुलाना हिंदू धर्म का अपमान है। उनका आरोप है कि हिंदुओं के धार्मिक आयोजनों में केवल हिंदू गायकों को ही बुलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार किला बाबा बेदी साहिब में शिव महिमा क्लब चौरासी पौड़ियां वाला मंदिर की ओर से महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम रखा गया है। इसमें 27 फरवरी को फिरोज खान की प्रस्तुति प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम के पोस्टर और होर्डिंग्स शहरभर में लगाए गए हैं, जिस पर हिंदू संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है।
हिंदू एकता मंच, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और परशुराम युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है कि यदि फिरोज खान की प्रस्तुति को रद्द नहीं किया गया तो वे प्रशासन और आयोजन समिति के खिलाफ आंदोलन करेंगे। परशुराम युवा वाहिनी के महासचिव विनोद शर्मा ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व पर यदि गायक फिरोज खान आते हैं, इसके बाद जो होगा उसकी जिम्मेदारी प्रशासन और प्रबंधक समिति को लेनी होगी। हिंदुओं के त्योहारों में केवल हिंदू कलाकारों को ही मौका मिलना चाहिए।
विज्ञापन

उधर, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के भूपी राणा ने कहा कि शिवरात्रि पर्व पर फिरोज खान को बुलाने के फैसला का संगठन कड़ा विरोध करता है। वहीं, हिंदू एकता मंच के चंदन शर्मा का कहना है कि हिंदुओं के धार्मिक कार्यक्रम में गायक फिरोज खान को बुलाना उचित नहीं है। हिंदू गायकों का ही भगवान के भजनों का गायन करना शोभनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें