फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: परेड में हिस्सा लेकर स्कूल पहुंचने पर हिना शर्मा का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान की स्वयंसेवी हिना शर्मा का राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में शिमला में आयोजित परेड में शामिल होने के बाद विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया। स्कूल के शिक्षकों व विद्यार्थियों की ओर से हिना शर्मा का फूलों के हार पहनाकर अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अनिल ठाकुर ने स्वयंसेवी हिना शर्मा को स्मृति चिह्न प्रदान किया और हिना से सभी विद्यार्थियों को प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर हिना शर्मा के पिता अजय शर्मा, अनिल कुमार उप-प्रधानाचार्य, बलवंत सिंह एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, अंबिका रानी महिला एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, सतीश कुमार प्रवक्ता, प्रवीण शर्मा स्टाफ सचिव व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर स्वयंसेवी हिना शर्मा ने अपने अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा किए व अपनी उपलब्धियों का श्रेय समस्त स्कूल प्रशासन को दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें