फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड: अब तीन चरणों में होगी लीट-पैट की ऑनलाइन काउंसलिंग

Fri, 10 Apr 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

 अब प्रथम वर्ष (पैट) और द्वितीय वर्ष (लीट) के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। इससे पहले ऑनलाइन माध्यम से दो चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया अपनाई जाती थी, उसके बाद सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग को शुरू किया जाता था।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने इस वर्ष बहुतकनीकी संस्थानों के डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन एक राउंड बढ़ाया है। अब प्रथम वर्ष (पैट) और द्वितीय वर्ष (लीट) के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। इससे पहले ऑनलाइन माध्यम से दो चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया अपनाई जाती थी, उसके बाद सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग को शुरू किया जाता था। प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने प्रथम वर्ष बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) और डायरेक्ट एंट्री द्वितीय वर्ष (लीट) के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन

इसके लिए अभ्यर्थी मई माह के पहले सप्ताह तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि काउंसलिंग प्रक्रिया को जून माह में शुरू किया जाएगा। तकनीकी शिक्षा बोर्ड के अनुसार इस बार ऑनलाइन माध्यम से होने वाली काउंसलिंग में एक राउंड को बढ़ाया गया है। अब लीट और पैट के लिए प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को तीन अपने संस्थान और विषय चुनने के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग के जरिए तीन मौके दिए जाएंगे। इसके बाद सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग को शुरू किया जाएगा। अगर सीटें रिक्त रह जाती हैं तो सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग को शुरू किया जाएगा, जिसमें संस्थान स्तर पर प्रवेश दिया जाएगा। इस सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग में लीट-पैट के लिए प्रवेश परीक्षा न देने वाले अभ्यर्थी भी निर्धारित शुल्क अदा कर हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन

इस बार लीट-पैट की होने वाली काउंसलिंग में ऑनलाइन होने वाले एक राउंड को बढ़ाया गया है। पहले दो राउंड के बाद सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग शुरू कर दी जाती थी, लेकिन अब ऑनलाइन काउंसलिंग तीन चरणों में होगी। इसके बाद सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बिना लीट-पैट की प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी भी हिस्सा ले सकेंगे। - अशोक पाठक, सचिव, तकनीकी शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें